Rajasthan Free Mobile Yojana 2022

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022: राजस्थान सरकार दे रही है चिरंजीवी परिवारों से जुड़ी महिलाओं को फ्री में मोबाइल फ़ोन, बस जरुरत पड़ेगी इन दस्तावेजों की, पढ़िए पूरी खबर


Rajasthan Free Mobile Yojana 2022

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022: राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को फ्री में स्मार्टफ़ोन देने जा रही है. जिसमे सरकार फ्री में फ़ोन के साथ-साथ पूरे 3 साल के लिए कॉल और इन्टरनेट भी फ्री में देने जा रही है. फ़िलहाल इस योजना का लाभ 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को ही मिल पायेगा. सरकार ने यह भी खुलासा किया है इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं से किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा.

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022

तो ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है इस योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ. दरअसल सरकार ने यह योजना मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत 17 अगस्त को इसकी टेक्निकल बिड के दौरान खोल दी थी. जिसके अंतर्गत सबसे पहले इस योजना का लाभ राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को दिया जा रहा है. इसके बाद ही इसका लाभ अन्य लोगों को मिल पाना संभव है. इसी के साथ सरकार ने मोबाइल फ़ोन के वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया है. अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए है तो इसकी सम्पूर्ण जानकारी राज्य सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है और अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है.

क्या है Rajasthan Free Mobile Yojana 2022?

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 List Check, Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 List: यह योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीअ अशोक गहलोत के द्वारा ख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत शुरू की गई है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने इसका बजट सत्र 2022-23 में दिया है. जिसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों से जुड़ी महिलाओं को स्मार्टफ़ोन के साथ-साथ 3 साल के लिए फ्री कॉल व इन्टरनेट उपलब्ध करवाया जा रहा है. ऐसे में इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण महिलाओं को डिजिटलाईजेशन को ओर प्रेरित करना है. इस योजना का लाभ राज्य के सभी सभी गरीब वर्ग को विशेष रूप से पहले दिया जा रहा है.

Latest News: Rajasthan Free Mobile Yojana 2022
Latest News: Rajasthan Free Mobile Yojana 2022

कौन-कौन ले सकते है Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का लाभ?

अब जब यह खबर लोगों के कानों तक पहुँच गई कि सरकार द्वारा फ्री में स्मार्टफ़ोन के साथ-साथ 3 साल के लिए कॉल और इन्टरनेट भी फ्री में दिया जा रहा है, तो ऐसे में कई लोगों को यह चिंता सताने लग गई कि क्या हम भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे या नही? इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में खड़े हो गए है. तो अब किसी को भी ज्यादा सोच-विचार करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि हम आपको यहाँ सही और पूरी जानकारी देने जा रहे है. सरकार ने यह योजना फिलहाल महिलाओं के लिए ही शुरू की है. इसके लिए उन्होंने कई नियम व शर्ते भी लागू की है. जिसकी सम्पूर्ण जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 में दिए जाने वाले स्मार्टफ़ोन में होंगी ये सुविधाए

Mobile TypeSmartphones
Processor Speed1.82 GHz
Hybrid Sim SlotNo
TouchscreenYes
OTG CompatibleYes
Display Size5.5 Inch
SIM TypeDual Sim
Operating Frequency2G, 3G, 4G
Internal Storage32 GB
RAM3 GB
Expandable Storage128 GB
Supported Memory Card TypeMicroSD
Camera AvailableYes
Primary Camera13MP
Secondary Camera5MP Front Camera
Network Type4G, 3G, 2G
Internet Connectivity4G, 3G, EDGE, GPRS, Wi-Fi
Bluetooth SupportYes
Operating SystemAndroid 11
Wi-FiYes
USB ConnectivityYes
SIM SizeNano Sim
Battery Capacity5000 MAh
Mobile PriceRS 90009500
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022: Features and specifications
FREE MOBILE YOJANA FREE CALL AND INTERNET
FREE MOBILE YOJANA FREE CALL AND INTERNET

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का वितरण

इस योजना के अंतर्गत कई गावों में स्मार्टफ़ोन का वितरण शुरू कर दिया है. सरकार ने इसके वितरण की घोषणा दिवाली के बाद की राखी थी. इसके लिए संबधित महिला को अपना जनाधार कार्ड व आधार कार्ड ग्राम पंचायत मे लेकर जाना होगा. वहा से उन्हें फ़ोन दे दिया जायेगा. इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. इसके साथ-साथ उन्हें 3 साल तक कॉल और इन्टरनेट की सुविधा भी फ्री में दी जाएगी. जिन महिलाओं को फ़ोन चलाने की जानकारी नहीं होगी उन्हें वहा पर इससे संबंधित जानकारी और ट्रेनिंग भी दी जाएगी. आप चिरंजीवी योजना में शामिल है या नहीं इसका पता ऑनलाइन घर बैठे लगा सकते हैं. इसके लिए आप सरकार द्वारा जारी इस लिंक पर जा सकते है: https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dev Uthni Ekadashi 2022 Previous post Dev Uthani Ekadashi 2022 (देव उठनी एकादशी 2022): जानिये भगवान् विष्णु के सबसे प्रिय फूल के बारे में, इसे चढाने से हो सकते है कई फायदे
Crime report Next post Crime report – Shraddha Walker Murder Case: प्यार से मर्डर तक का सफ़र, श्रद्धा और अफताब की कहानी – पढ़िए पूरी खबर